हिमाचल के एकमात्र ब्रॉडगेज रेलवे ट्रैक पर शीघ्र ही रेलगाड़ियां तेज गति से दौड़ती नजर आएंगी। क्योंकि उत्तरी रेलवे नंगल डैम से चुरूडू टकारला सेक्शन के बीच रेलगाड़ियों की स्पीड लिमिट और बढ़ाने जा रहा है। इस सेक्शन में रेलगाड़ियों की स्पीड लिमिट अभी 50 केएमपीएच तक ही है जिसे बढ़ाकर अब 100 केएमपीएच तक किया जाएगा।
इसके लिए रेलवे के संबंधित विंग ने काम पूरा कर लिया है और अब स्पीड ट्रायल होना बाकी है। 6 जनवरी को रेलवे हेडक्वार्टर से अधिकारियों की एक टीम यहां आ रही है, जो इलेक्ट्रिक पावर इंजन के साथ मशीन लगाकर रेलवे ट्रैक की स्ट्रेंथ को जांचेगी। फिर ही उक्त सेक्शन में 100 केएमपीएच की स्पीड से रेलगाड़ियां चल सकेंगी।
लगभग 33 किलोमीटर लंबे इस सेक्शन में स्पीड लिमिट बढ़ाने के लिए रेलवे ट्रैक की स्ट्रेंथ को बढ़ाया गया है। इसके लिए संबंधित विंग पिछले कुछ महीनों से काम पर जुटा था। जो अब पूरा हो गया है। इसी तरह रेलवे नंगल डैम से सरहिंद सेक्शन के बीच रेलवे ट्रैक की स्पीड लिमिट 110 केएमपीएच तक बढ़ाएगा। फिलवक्त इस सेक्शन में स्पीड लिमिट 100 केएमपीएच तक है। सेक्शनल स्पीड के बढ़ने से रेलगाड़ियों की रफ्तार भी बढ़ेगी। जिससे यात्रियों के समय में बचत होगी।
चुरूडू टकारला से अंब-अंदौरा सेक्शन पर भी रेलगाड़ियाें की स्पीड बढ़ाई जाएगी। इसके लिए संबंधित विंग रेलवे ट्रैक की स्ट्रेंथ को दुरूस्त करने के कार्य में जुटा है। एसएसई (पी) राजू कुमार कटारिया ने बताया कि नंगल डैम से चुरूडू टकारला सेक्शन में स्पीड लिमिट इंक्रीज करने का काम पूरा हो चुका है। इस सेक्शन में पहले 50 तक स्पीड थी, जिसे 100 केएमपीएच तक बढ़ाया गया है। इसका बुधवार को ट्रायल किया जाना है।
इन कार्यों पर रहेगा फोकस...
उधर, रेलवे डिविजन अंबाला के डीआरएम गुरिंदर मोहन सिंह के मुताबिक 2021 में ऊना हिमाचल चुरूडू टकारला सेक्शन की सेक्शनल स्पीड बढ़ाई जाएगी। अंब-अंदौरा से दौलतपुर चौक सेक्शन का विद्युतीकरण पूरा होगा। ऊना स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज और सेकंड यात्री प्लेटफार्म के साथ साथ अंब-अंदौरा स्टेशन में फुटओवर ब्रिज का प्रावधान किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment