header ads

नाॅन एसी बसों का टैक्स ऑनलाइन भरकर एसी वाॅल्वो बसें भेज रहे हैं बाहरी राज्यों के ऑपरेटर

पाबंदी के बावजूद हिमाचल में प्रवेश कर रही बाहरी राज्यों की एयर कंडिशनर वाॅल्वो बसों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार रात महकमे की एक टीम ने ऐसी 21 बसों के चालान किए। जुर्माने के रूप में उन्हें लगभग सवा तीन लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। एक बस को इंपाउंड भी किया गया है।

जानकारी के अनुसार हिमाचल में बाहरी राज्यों से नाॅन एसी बसों के आने पर कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन कोविड-19 के खतरे को देखते हुए एसी बसों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद बाहरी राज्यों के बस ऑपरेटर गलत हथकंडे अपनाकर एसी बसें हिमाचल में भेज रहे हैं। सूत्रों की मानें तो बाहरी राज्यों के ऑपरेटर नाॅन एसी बसों का एंट्री टैक्स ऑनलाइन कटवाते हैं।

चूंकि ज्यादातर पर्यटक एसी बसों को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में बाहरी ऑपरेटर नाॅन एसी बसों का टैक्स देकर एसी बसें भेज रहे हैं। नाॅन एसी बसों का टैक्स भी कम है। ऐसे में टैक्स के रूप में वे सरकार को लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं। वहीं, पर्यटकों से एसी बसों का किराया लेकर वे दोहरी कमाई भी कर रहे हैं।

बाहरी राज्यों से आने वाली इन एसी बसों को नेशनल हाईवे के बजाए दूसरे सड़क मार्गों से हिमाचल में प्रवेश करवाया जाता है, ताकि किसी भी तरह की चेकिंग से बचा जा सके। एनएच से आने पर भी वे नाॅन एसी बसों के टैक्स की रसीद दिखाकर गुमराह करने से गुरेज नहीं करते।

गत शनिवार रात स्वारघाट आरटीओ बैरियर की इंचार्ज विद्या देवी की अगुवाई में परिवहन विभाग की एक टीम ने इस गड़बड़झाले पर शिकंजा कसते हुए 21 प्राईवेट एसी वाॅल्वों बसों के चालान काटते हुए उन्हें 3,24,500 रुपये जुर्माना किया है। एक बस को इम्पाउंड भी किया गया है। विद्या देवी ने बताया कि 17 चालानों का जुर्माना मौके पर ही वसूल किया गया है। 4 बसों का जुर्माना पेंडिंग है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरटीओ बैरियर पर इम्पाउंड प्राईवेट एसी वाॅल्वो।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget