विधायक अब अपने क्षेत्राें में हाेने वालाें कार्याें का ऑनलाइन फाॅलाे-अप कर सकेंगे। अभी माैजूदा व्यवस्था के अनुसार प्रदेश के लाेग अपने जन प्रतिनिधियों के समक्ष जो मांगें रखते है, विधायक उन मांगों को मुख्यमंत्री में समक्ष रखते हैं। इसके बाद, उन प्रस्तावों का फाॅलो-अप करने के लिए पहले जहां विधायकों को विभिन्न विभागाें के अधिकारियाें से संपर्क करना पड़ता है, जाे एक लंबी और ज्यादा समय लगाने वाली प्रक्रिया है।
काम होगा आसान
काम काे आसान बनाने और तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर छह जनवरी काे अपने जन्मदिवस पर विधायक ई-मित्र सेवा का शुभारंभ करने जा रहे हैं। यह सुविधा सरकार द्वारा पहले से चलाई जा रही शिखर की ओर हिमाचल मोबाइल ऐप के माध्यम से दी जाएगी। इस ऐप में एमएलए काॅर्नर नाम से विधायकों को एक अतिरिक्त टैब में विधायक ई-मित्र सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विधायक ई-मित्र सेवा शुरू होने से विधायक ऑनलाइन अपने कार्य का फाॅलो-अप कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र की जनता अपने जन प्रतिनिधियों को जो मांगें रखती है, विधायक उन मांगों को मुख्यमंत्री में समक्ष रखते हैं। इसके पश्चात, उन प्रस्तावों का फाॅलो-अप करने के लिए विधायकों को अन्य कार्यालय से सम्पर्क करने में बहुत अधिक समय लग जाता था।
मुख्यमंत्री कार्यालय स्वयं इस सेवा की करेगा माॅनिटरिंग...
मुख्यमंत्री ने विधायकों के आग्रह पर अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि ऐसी तकनीकी विकसित की जाए जिससे विधायकों को अपने प्रस्तावों को लेकर हो रही प्रगति की जानकारी अाॅनलाइन ही मिल सके अाैर उन्हें अपने काम के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। इस सेवा के शुरू हाेने से मुख्यमंत्री कार्यालय खुद इसकी माॅनिटरिंग करेगा।
इससे समय की भी बचत होगी तथा पूरी जानकारी फोन के माध्यम से उपलब्ध रहेगी। प्रदेश में डिजिटल कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने में यह सुविधा सहायक सिद्ध होगी। प्रदेश की अधिकतर जनता ने शिखर की ओर हिमाचल ऐप को डाउनलोड किया है, जिससे आम जनता आसानी से सरकार की हर गतिविधि की जानकारी केवल एक ऐप के माध्यम से प्राप्त कर पा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment