पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए खड़े होने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर 74924 के पास पहुंच गई है। रविवार अवकाश वाले दिन राज्य चुनाव आयोग को प्रदेश के सभी जिलों से चुनाव में खड़े होने वाले प्रत्याशियों की पूरी रिपोर्ट सौंपी गई है। 4 जनवरी को इन नामों की राज्य चुनाव आयोग स्क्रूटनी करेगा जबकि 6 जनवरी को चुनाव में खड़े उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।
इसके बाद कितने उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हैं इसकी तस्वीर बाद में साफ होगी। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में युवा चेहरों की ज्यादा संख्या है। इस बार बहुत ज्यादा संख्या में युवा मैदान में उतरे हैं। वहीं 50 फीसदी सीटों के आरक्षित होने के बावजूद कई स्थानों पर महिलाएं ओपन सीटों पर भी चुनाव लड़ने के लिए आगे आ गई हैं। धीरे-धीरे अब प्रदेश में चुनाव जोर पकड़ने लगा है।
जो आंकड़ा चुनाव आयोग से मिला है। उसके अनुसार जिला परिषद के लिए 964 लोग चुनाव मैदान में डटे हैं, वहीं पंचायत समिति के लिए 4409 लोग मैदान में हैं। प्रधान पद के लिए 15224 लोगों ने दम भरा है वहीं उप-प्रधानी के लिए 17432 लोग चुनाव मैदान में डटे हैं।
ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 38865 लोगों ने नामांकन पत्र भरे हैं जिनके नामांकन की छंटनी सोमवार को की जाएगी। इस आशय की जानकारी निर्वाचन अधिकारी संजय महाजन ने प्रदान की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment