header ads

दोस्तों के साथ मनाली घूमने आए वेस्ट बंगाल के पर्यटक की मौत

पर्यटन नगरी मनाली में एक पर्यटक की मौत हो गई है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 26 वर्षीय अरविंद राय पुत्र अनिल चंद्रा राय निवासी दारटा मुंडल घाट कोतवाली वेस्ट बंगाल के रूप में हुई है जो 29 दिसंबर को अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने आया था। शनिवार को वे सभी अटल टनल रोहतांग की तरफ गए थे। वापिस लौटने पर उसकी तबीयत खराब हो गई।

रविवार सुबह दोस्तों ने उसे मिशन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पर्यटक को मृत घोषित कर दिया। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक पर्यटक के दोस्तों देव ज्योति वर्धन, रीमा सरकार और ऋचा वर्मा के बयान दर्ज कर लिए हैं। पता किया जा रहा है कि पर्यटक की मौत किन कारणों से हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget