header ads

22 लोगों के दल ने लिया वैक्सीन लगाने का प्रशिक्षण

जानलेवा बीमारी कोरोना से निजात दिलाने वाली वैक्सीन को लोगों तक पहुंचाने के लिए शासकीय अस्पताल का कोरोना विभाग तैयार है। यहां के 22 लोगों ने प्रशिक्षण ले लिया है। और वरिष्ठ कार्यालय के निर्देश पर मॉक ड्रिल कभी भी हो सकती है।

बीपीएम दीपक सुरजिया ने बताया कि कोरोना वैक्सीन के आने पर सबसे पहले जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाना है, उनकी सूची बनाई जा चुकी है। इस सूची में सरकारी स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अशासकीय डॉक्टर और उनके स्टाफ को शामिल किया गया है।

इसी के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाफ को भी लिया गया है। यह संख्या 850 के आसपास है। कोरोना वैक्सीन आने पर इन सभी को एसएमएस के द्वारा सूचना भेजी जाएगी कि वैक्सीन लेने के लिए उन्हें किस तारीख में, किस जगह, किस समय आना है।

इन सभी की जानकारी को पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन के लिए सरकारी अस्पताल के कोरोना प्रकोष्ठ में काम कर रहे सभी लोगों के अलावा भी सामान्य स्वास्थ्य सेवा दे रहे लोगों को मिलाकर लगभग 22 लोगों ने प्रशिक्षण लिया है।

इसके बाद वरिष्ठ कार्यालय से आए जानकार लोगों ने स्थानीय स्टाफ को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने की प्रक्रिया से अवगत कराया। सुरजिया ने बताया कि अभी शुरुआती दौर में शासकीय अस्पताल पिपरिया और स्वास्थ्य केंद्र सांडिया को माॅक ड्रिल के लिए चुना गया है। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जगह को बदला भी जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A team of 22 people underwent training to apply vaccine


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget