ठियोग के रहने वाले विनय हेटा को कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई का प्रदेश आईटी व सोशल मीडिया प्रकोष्ठ का चेयरमैन बनाया गया है। शनिवार को ठियोग में पत्रकारों से रूबरू होते हुये विनय हेटा ने बताया कि राष्ट्रीय एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज कुंदन राष्ट्रीय आईटीसेल के चेयरमैन मनोज लुबाना एवं प्रदेश प्रभारी गौरव तुशीर ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया है।
विनय ने बताया कि जल्द ही प्रदेश जिला व मंडल स्तर पर आईटी सैल की टीमों का गठन किया जायेगा। युवाओं की टीम को लेकर प्रदेश भर में कांग्रेस को एकजुटता से मजबूत करने की बात कही। विनय हेटा ने पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रघुवीर सिंह बाली के अलावा प्रदेश के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार प्रकट किया।
उन्होंने बताया साधारण परिवार से संबंध रखने वाले एक साधारण परिवार के लड़के को प्रदेश का नेतृत्व करने का मौका दिया। मैं अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाउंगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment