बाइक सवार अपराधियों ने शनिवार की रात करीब 10 बजे एनएच-31 स्थित लक्ष्मी होटल के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने युवक के जबड़े में गोली मारी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ युवक का शव पड़ा था। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने युवक के पर्स से आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक की फोटो कॉपी, मोबाइल और पासपोर्ट साइज फोटो बरामद किया। मरने वाले की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी रेसो यादव के पुत्र बाले यादव (25 वर्ष) के रूप में हुई है। युवक के मोबाइल में सिम कार्ड नहीं मिला।
हत्या करने के बाद रंगरा की ओर भागे हमलावर
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि हत्या करने के बाद हमलावर बाइक से रंगरा की ओर भाग गए। अंधेरा होने के कारण किसी ने उनलोगों का चेहरा नहीं देखा। पुलिस लाश को अनुमंडलीय अस्पताल ले गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। देर रात 12 बजे तक परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे। इधर, कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि बाले यादव भी आपराधिक प्रवृत्ति का था।
वह पिछले कुछ दिनों से इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के पुलकिया गांव स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष शैलेश झा ने बताया कि परिजनों के आने बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment