header ads

किशोर ने बनाई कई फर्जी जमाबंदी, संजय 7 साल से बिना बताए ही हो गए गुम, दोनों बर्खास्त

जिले के दाे राजस्व कमर्चारी काे डीएम प्रणव कुमार ने नाैकरी से बर्खास्त कर दिया। गाेपालपुर अंचल में तैनात राजस्व कर्मचारी किशोर मिश्रा और नारायणपुर अंचल के संजय कुमार रमण को 31 दिसंबर से बर्खास्त किया गया है। किशोर मिश्रा को दाखिल-खारिज में गड़बड़ी करने में लगे आरोप सही पाए गए थे। विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा पर उसे बर्खास्त किया गया। राजस्व कर्मचारी संजय कुमार रमण 18 अक्टूबर 2013 से लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित थे।
किशाेर मिश्रा: रेलवे की जमीन की कायम की थी रैयती जमाबंदी
राजस्व कर्मचारी किशाेर मिश्रा मूलत: खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के भरतखंड के रहने वाले हैं। वे अभी मिरजानहाट के कमलनगर काॅलाेनी में रहते हैं। 8 फरवरी 2012 काे वे राजस्व विभाग में आए। 8 साल की नौकरी में ही वे बर्खास्त हाे गए। उन पर दाखिल-खारिज के कई मामलाें में गड़बड़ी के आराेप हैं।

वे पहले जगदीशपुर में पदस्थ थे। बाद में सन्हाैला भेजे गए। फिर गाेपालपुर तबादला हुआ। उन पर पूर्वोत्तर रेलवे भागलपुर की जमीन की जमाबंदी में भी गड़बड़ी की। उन्होंने इस जमीन की पांच रैयती जमाबंदी कायम कर दी। इतना ही नहीं, वार्ड-17 में सावित्री देवी की जमाबंदी काे धोखाधड़ी कर पूनम देवी के नाम से फर्जी जमाबंदी बनाई और एलपीसी भी जारी कर दी।

डीएम ने आदेश में कहा है कि बर्खास्त कर्मचारी ने अपने पद की जिम्मेवारियाें का मनमाने ढंग से इस्तेमाल किया है। एक मामले में लाेकायुक्त ने 15 अक्टूबर काे पारित आदेश में चार माह में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

संजय कुमार रमण : 7 साल से नौकरी पर नहीं आए
डीएम ने ड्यूटी से 7 साल दाे माह 13 दिन से लगातार गायब रहने वाले राजस्व कर्मचारी संजय कुमार रमण को बर्खास्तगी से पहले बचाव का मौका दिया था। लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। इसके बाद नियमानुसार, किसी सरकारी सेवक के लगातार पांच साल तक ड्यूटी से गायब रहने पर नियोजन नहीं माना जाता। कर्मचारी संजय को इस बीच 8 नोटिस भेजे गए। इसके बावजूद वे उपस्थित नहीं हुए।

शोकॉज का जवाब तक नहीं दिया। 23 मार्च 2020 काे आराेपी कर्मी की मां बेटी समेत आईं और बेटे के मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ न होने की बात बताईं। इसके बाद कर्मचारी के खुद न आने और जवाब न देने पर बर्खास्त कर दिया गया। संजय मूलत: सबौर के झुरखुरिया के रहने वाले हैं। उन्होंने 21 अगस्त 1991 काे विभाग ज्वॉइन किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kishore made many fake Jamabandi, Sanjay lost without telling for 7 years, both dismissed


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget