जिला कुल्लू पुलिस और एसआईयू टीम ने दो अलग अलग जगहों में चरस के मामलों में दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है। जिसमें पुलिस ने 1 किलो 574 ग्राम चरस बरामद की है। पहले मामले में एसआईयू टीम ने देर रात को रामाशिला-भेखली-व्यासर सड़क में गिरफ्तार किया है जिसके पास पुलिस ने एक किलो 46 ग्राम चरस बरामद की है।
जबकि दूसरे मामले में भुंतर मणिकर्ण मार्ग में पुलिस ने गलु रा घेरा के पास एक टैक्सी में सफर कर रहे 36 वर्षीय सोम नाथ पुत्र रूप लाल निवासी कोट टांडा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के पास से 528 ग्राम चरस बरामद की है पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने व्यक्तियों को गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment