जहां एक ओर सब्जियाें के दामाें में अब कमी आई है, वहीं फलाें के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि हर जगह पर फल महंगे मिल रहे हैं। शिमला सब्जी मंडी के मुकाबले उपनगराें में इसके दाम 20 से 50 फीसदी तक महंगे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण लक्कड़ बाजार में आईजीएमसी के समीप फल वाले हैं।
यहां पर लाेगाें काे काफी महंगे दामाें पर फल मिलते हैं। इन दिनाें भी सब्जी मंडी में अमरूद 80 रुपए किलाे हैं, जबकि यहां पर 120 रुपए तक बेचे जा रहे हैं। जबकि अनार मंडी में 100 रुपए तक हैं यहां पर 130 से 150 रुपए हैं। केले भी मंडी में 60 रुपए दर्जन है जबकि यहां पर 80 रुपए मिल रहे हैं।
मरीजाें के पास जाे भी लाेग मिलने के लिए जाते हैं वह फल लेकर जाते हैं। ऐसे में अगर यहां पर आम आदमी फल खरीदना चाहे ताे उसकी जेब पर यह काफी भारी पड़ते हैं। यहां तक कि राेजाना कई अधिकारी व नेता यहां से गुजरते हैं। मगर इतने दामाें पर फल बेचने के लिए वह भी काेई कार्रवाई नहीं करते।
जिला प्रशासन या खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम जब यहां पर जांच करती है ताे वह कम दाम बताते हैं। जबकि आम आदमी के लिए इनके दाम बढ़ जाते हैं। विभाग काे चाहिए कि इस तरह के मुनाफाखाेराें पर लगातार निगरानी रखें ताे आम जनता काे राहत मिल सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment