काेराेना के लिए आज से शहर के दाे अस्पतालाें और एक स्कूल में वैक्सीन का ड्राई रन हाेगा। इसके लिए डीडीयू अस्पताल शिमला, तेंजिन अस्पताल कुसुम्पटी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुसुम्पटी में ड्राई रन हाेगा। दाे घंटे चलने वाला यह ड्राई रन सुबह 11 से 1 बजे तक किया जाएगा। इसमें प्रदेश के विशेष डाॅक्टराें की एक टीम वैक्सीनेशन का ड्राई रन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियाें के सामने करेगी।
डीडीयू में हाेने वाले ड्राई रन में डाॅक्टर, अस्पताल का स्टाॅफ, नर्सें, फार्मासिस्ट, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी माैजूद रहेंगे। डीडीयू अस्पताल के एमएस डाॅ. रमेश चाैहान ने बताया कि ट्रायल के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को बताया जाएगा कि वैक्सीन कैसे लाई जाएगी और किस-किस को पहले लगेगी और कैसे लगाएंगे।
प्रदेश में लोगों को टीका लगाने के लिए तीन हजार वैक्सीनेटरों की फील्ड में ड्यूटी लगेगी। विभाग ने हिम सुरक्षा अभियान के तहत 50 लाख लोगों से संपर्क किया है। ट्रायल में कर्मचारी जानेंगे कि कितने डिग्री तापमान में वैक्सीन को रखा जाएगा।
स्वास्थ्य मानकों के मुताबिक मरीज को वैक्सीन देने के बाद उसे आधे घंटे तक अलग कमरे में रखा जाता है और इस बीच यदि वैक्सीन का कोई साइडइफेक्ट हो जाए तो मरीज को आधे घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाया जाएगा। इसके तहत पहले वैक्सीनेशन के लिए वेटिंग रूम बनाया गया है।
इस रूम में लोगों की आईडी चेक की जाएगी व आईडी के अनुसार तसल्ली की जाएगी कि जिस व्यक्ति को वैक्सीन दी जा रही है, वह वही व्यक्ति है जिसकी रजिस्ट्रेशन विभाग के पास हो चुकी है। इसके अलावा दूसरे रूम में डाक्टरों की टीम टीका लगाएगी।
तीसरे रूम में टीका लगवाने वाले व्यक्ति को कम से कम 30 मिनट तक रखा जाएगा ताकि टीका लगाने के बाद अगर कहीं कोई परेशानी या स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आती है तो उसे दूर किया जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment