header ads

डीजीपी ने लिखा पत्र, जनता से अच्छे संबंध बनाएं पुलिस कर्मी

राेहतांग स्थित अटल टनल में पर्यटक की पिटाई के मामले में अब पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने एसपी कुल्लू, लाहाैल स्पीति और थर्ड बटालियन पंडाेह के जवानाें काे पत्र लिखा है। इसमें आदेश जारी किए गए हैं कि पुलिस कर्मी जनता के साथ अच्छे संबंध बनाए। डीजीपी ने पत्र में कहा कि इन दिनाें बड़ी संख्या में वाहन नॉर्थ पोर्टल और साउथ पोर्टल दोनों ओर से अटल टनल राेहतांग (एटीआर) पार कर रहे हैं।

इनमें से कुछ पर्यटक कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। विशेष रूप से एमवी अधिनियम की उल्लघंना कर रहे हैं। अटल टनल राेहतांग में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए कानून को सख्ती से लागू करना जरूरी है, लेकिन साथ ही साथ जनता के साथ अपने संबंध अच्छे बनाने के लिए भी सुरक्षा कर्मियाें काे आगे आना हाेगा।

पुलिस कर्मी नियमाें की अवहेलना न करें: डीजीपी

डीजीपी ने कहा है कि किसी भी स्थिति में पुलिस व्यक्तिगत ताैर कानून द्वारा निर्धारित सीमाओं का उल्लघंन न करें। प्रदेश आने वाले लोगों से विनम्रता से पेश आए। इसके लिए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाना जरूरी है।

यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि एटीआर में तैनात सभी पुलिस कर्मियों को इस तरह के प्रशिक्षण दिया गया हाे। उनके सॉफ्ट स्किल की समीक्षा की जानी चाहिए और नियमित रूप से इस पर ध्यान देना चाहिए। डीजीपी ने इस मामले के जांच के भी आदेश दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget