अटल टनल रोहतांग के भीतर पुलिस और बीआरओ के जवानों ने एक चालक की धुनाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक कारण नहीं पता चल पाया है। वहीं ऐसा कहा जा रहा है कि उक्त व्यक्ति ने अटल टनल रोहतांग के भीतर यातायात नियमो तोड़े जिसके चलते पुलिस और बीआरओ के जवानों ने उसकी जमकर धुनाई की और मुर्गा भी बनाया।
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि चालक को टनल के एक तरफ मुर्गा बनाया गया है और एक पुलिस जवान उस पर लातें मार रहा है। इसी बीच एक अन्य व्यक्ति आता है और चालक की धुनाई कर देता है। वीडियो वायरल होने पर कुल्लू पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने साफ किया है कि वीडियो में जो मारपीट करने वाले दिखाई दे रहे हैं उनमें एक पुलिस कॉस्टेबल है और बाकि बीआरओ के जवान है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। जांच में जो भी पहलु सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment