header ads

आदिवासी महिलाओं को किया गया जागरूक

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रोहतासगढ़ पंचायत के रानाडी और बलवाही गांव में ऑल इंडिया दलित महिला अधिकार मंच के बैनर तले सावित्रीबाई फुले की 190 वीं जयंती के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम अायाेजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक इंद्रावती देवी ने किया।

आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में आदिवासी महिलाओं द्वारा सावित्रीबाई फुले के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुभारंभ की गई। सावित्रीबाई फुले द्वारा बताई गई आदर्श एवं उनके द्वारा नारी उत्थान एवं शिक्षा के प्रति की गई संघर्ष से अवगत कराया गया। ऑल इंडिया दलित महिला अधिकार मंच के जिला समन्वयक इंद्रावती कुमारी ने बताया कि आज हम जो भी हैं।

राष्ट्रमाता क्रांतीज्योती सावित्रीबाई फुले की ही देन हैं। जो कि आज हम शिक्षित होकर अपने घर से बाहर निकल कर अपने बातों को लोगों के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है। सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को शिक्षा के लिए, छुआछूत, ऊंच-नीच के खिलाफ संघर्ष की थीं।

बच्चे बच्चियाें की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करें
आज जीता जागता उदाहरण हम लोगों के सामने दिख रहा है और हम लोग पढ़ लिख रहे हैं। इसलिए हम सब को प्रयास करना चाहिए कि अपने बच्चे एवं बच्चियों को शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करा उन्हें समय-समय पर विद्यालय भेजना चाहिए। तभी हमारे और हमारे समाज का और पूरे देश का विकास हो पाएगा। अन्यथा विकास का कोई अन्य रास्ता नहीं है ।

इस अवसर पर अमरावती देवी, पुष्पा कुमारी, राजकुमारी देवी, केशवर उरांव, महेंद्र सिंह, मनोज उरांव, किस्मतिया कुमारी, मीना कुमारी, सोनिया कुमारी, जगेश्री देवी आदि समेत दर्जनों महिलाएं एवं पुरुष, बच्चे एवं बच्चियां उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tribal women were made aware


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget