जिला के निरमंड क्षेत्र चाटी में काजू खंड के पास पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण एक महिला की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे गंभीर अवस्था में रामपुर के खनेरी अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार हादसे के समय 5-6 नेपाली मूल व्यक्ति घटना स्थल के पास थे और बाकी अन्य सड़क की ओर आ रहे थे तभी अचानक पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरे जिस कारण दरिया किनारे खड़े दो नेपाली मूल व्यक्तियों को चोट लगी जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल लाया गया था।
जिनमें से एक महिला अमृता पून पत्नी मनमोहन निवासी गांव पुत्रीगकंडा डाकघर चाइना बागर तहसील सिमली जिला रुकम नेपाल उम्र 30 साल की उपचार के दौरान मौत हो गई है। जबकि दूसरे व्यक्ति मनोज गुरंग पुत्र दल बहादुर गांव प्रांगला डाकघर व तहसील शिमली जिला रुकुम नेपाल उम्र 25 साल की हालत गंभीर होने के चलते उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment