header ads

अप्रूवल रेटिंग में प्रधानमंत्री मोदी के दुनिया में नंबर वन आने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने दी बधाई

अप्रूवल रेटिंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दुनिया में नंबर वन आने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने प्रधानमंत्री काे बधाई दी है। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि उनकी लोकप्रियता पर नजर रखने वाली डेटा फर्म के सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग सबसे ज्यादा है।

वैश्विक स्तर पर सर्व और रिसर्च करने वाली फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के नवीनतम सर्वेक्षण के मुताबिक पीएम मोदी की नेट अप्रूवल रेटिंग 55 प्रतिशत रही है जो सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा स्विट्जरलैंट के पोलिंग संगठन गैलअप इंटरनेशनल एसोसिएशन के अप्रैल में जारी सर्वे के मुताबिक भारत की 91 प्रतिशत जनता ने माना कि मोदी सरकार कोरोना महामारी में बहुत अच्छा काम कर रही है।

2019 के गैलप सर्वे में भी देश के 69 प्रतिशत लोगों ने कहा था कि वे मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अदानोम गेब्रिएसस ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सराहना की है।

पहली जनवरी से भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू किया। भारत अगस्त 2021 में 15 देशों वाली शक्तिशाली परिषद के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget