header ads

आईजीएमसी और डीडीयू में भर्ती काेराेना मरीजाें काे कोई परेशानी हो ताे शहरी विकास मंत्री से करें संपर्क

आईजीएमसी और डीडीयू अस्पताल में भर्ती काेराेना संक्रमित मरीजाें काे अगर अस्पताल में काेई परेशानी या दिक्कत है ताे वह शहरी विकास मंत्री काे फाेन करके उन्हें अपनी दिक्कतें बता सकते हैं। काेविड-19 से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शनिवार को आईजीएमसी का निरीक्षण किया।

मंत्री करीब पाैना घंटा अस्पताल में रुके और मरीजाें काे दी जानी वाली हर सुविधा काे जांचा। मंत्री ने मरीजाें से भी बात की और उनसे अस्पताल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की फीडबैक ली। मरीजाें अस्पताल प्रशासन दी जा रही सुविधाओं काे लेकर ताे संतुष्ट नजर आए लेकिन कई मरीजाें ने काेराेना संक्रमण काे लेकर उन्हें पेश आ रही दिक्कताें काे बताया।

कई मरीजाें ने सांस लेने में आ रही दिक्कत के बारे में बताया ताे कई मरीजाें ने इस बीमारी से संबंधित दूसरी अन्य समस्या काे बताया। इस माैके पर अस्पताल प्रशासन के अधिकारी भी साथ में मौजूद रहे। भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है कि कोरोना संक्रमित लोगों को अस्पताल में कोई परेशानी न हो। मंत्री ने कहा कि जिन लोगों को घर में रहने की सलाह दी गयी है उनसे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी संपर्क में रहें।

मंत्री ने मरीजों से बात करके उनके हाैंसलाें काे बढ़ाया। उन्हाेंने कहा कि वह स्वयं और उनका परिवार इस बिमारी की चपेट में आ कर ठीक हो चुका है। किसी भी समस्या को लेकर उन्हाेंने मरीजों काे उन्हें फोन पर सूचित करने की बात कही। उन्होंने मरीजों को बेवजह न डरने की सलाह दी।

इससे पहले मंत्री शिमला के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के कोरोना वार्ड का दौरा कर चुके हैं और कोटखाई व रोहड़ू में अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना संबंधित व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं। मंत्री ने शिमला में घर पर आइसोलेटिड कोरोना मरीजों को पत्र भी लिखा और संयम बरतने व योग आदि का सहारा लेने की भी सलाह दी। मंत्री ने कहा कि वह स्वयं काेराेना संक्रमित कि व्यथा को समझते हैं और उनसे मरीज़ किसी भी समस्या के चलते सीधा संपर्क भी कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आईजीएमसी में अधिकारियों से बातचीत करते मंत्री सुरेश भारद्वाज।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget