आखिर आठ माह बाद जिला में आयकरदाताओं को सरकारी डिपुओं से राशन मिलना शुरू हाे जाएगा। जनवरी माह में सभी आयकरदाताओं काे सरकारी डिपुओं पर राशन देने के लिए आदेश जारी हाे चुके हैं। विभाग ने बीते वर्ष मई माह में आयकरदाताओं के कार्ड ब्लाॅक कर दिए थे, मगर अब ब्लाॅक किए गए सभी उपभोक्ताओं के राशन कार्ड काे खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जैसे-जैसे ब्लॉक कार्ड खुलते रहेेंगे वैसे-वैसे डिपुओं में उनके नाम ब्लॉक लिस्ट से हट जाएंगे। राजधानी शिमला शहर, ग्रामीण व जिला के अन्य क्षेत्रों सहित प्रदेश भर में आयकरदाताओं के राशन सप्लाई पहुंचने लगी है। जिन डिपुओं में यह सप्लाई नहीं पहुंची है उनमें भी यह जल्द पहुंचेगी और आयकरदाताओं को भी सस्ता राशन मिलेगा।
एपीएल धारकों की तर्ज पर ही आयकरदाताओं को राशन
आयकरदाताओं के सस्ते राशन पर राेक लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने कैबिनेट में फैसला लिया था। अब सभी आयकरदाताओं काे आटा-चावल एपीएल धारकाें की तर्ज दिया जाएगा, जबकि अन्य खाद्य पदार्थ नो प्रोफिट नो लाॅस दिए जाएंगे। डिपो में आटा 9 रुपए 30 पैसे प्रतिकिलाे के हिसाब 13.50 किलो और चावल 10 रुपए किलो के हिसाब से 6 किलो मिलते हैं। वहीं चीनी, तेल और दालें नो प्रोफिट व नो लॉस पर उपलब्ध करवाई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment