साउथ वेस्ट राजस्थान और उत्तरी पंजाब से अरब सागर की ओर दो सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय होने से राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदल गया है। इससे कुछ हिस्सों में बेमौसमी बारिश भी हुई है। सिस्टम मजबूत होने से आगामी दो-तीन दिनों तक सूरत का मौसम भी बदल सकता है। आसमान में घने बादल छाए रहेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी के बाद ठंडी और बढ़ेगी। नया वेस्टर्न डिस्टर्बंस सिस्टम 7 जनवरी से हिमालय में सक्रिया होगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। उत्तर-पूर्व की दिशा से 7 किमी प्रतिघंटे की गति से दिनभर हवा चलती रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment