header ads

एआईसीसी का राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद विधायक अनिरुद्ध सिंह ने पार्टी अध्यक्ष राठौर से की मुलाकात

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध सिंह ने पार्टी पीसीसी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से मुलाकात की। इससे पहले कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस ने राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया।

इस मौेके पर राठौर ने कहा कि अनिरुद्ध सिंह के राष्ट्रीय सचिव बनने से प्रदेश कांग्रेस का मान बड़ा है। प्रदेश कांग्रेस के लिए ये भी गौरव की बात है कि अनिरुद्ध सिंह को असम राज्य का सह-प्रभारी भी बनाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई की अनिरुद्ध सिंह इस नई जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। राठौर ने कहा की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सुधीर शर्मा व राजेश धर्माणी के बाद अब अनिरुद्ध सिंह की नियुक्ति से साफ है की आलाकमान का प्रदेश के नेताओं पर भरोसा है।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं के सदैव ऋणी रहेंगे, जिनकी बदौलत वह आज इस मुकाम पर पहुंचे है। वह कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित है और आगे जो भी निर्देश उन्हें पार्टी से मिलेंगे, उन्हें वह हरहाल में पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को अभी से प्रदेश में 2022 में होने वाले चुनावों के लिए तैयार होना है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल, वेद प्रकाश ठाकुर, धर्मपाल ठाकुर, सुशांत कपरेट, इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र चौधरी, राजेश वर्मा, नरेंद्र कंवर भूपेंद्र कवंर, कुसुम लता दीपक रोहाल सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहे।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में पंचायतीराज तथा स्थानीय निकाय के चुनाव में कांग्रेस विचारधारा से जुड़े प्रत्याशियों का मुकाबला सत्तारूढ़ दल भाजपा से है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए सरकारी मशीनरी का खुलकर दुरुपयोग कर रहा है तथा अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है।

ऐसे में सभी को एकजुटता का परिचय देकर अपने-2 क्षेत्र में पूरी ताकत व ईमानदारी के साथ अपने लोगों को जीताने के लिए कठिन परिश्रम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए इन चुनावों में पार्टी विचारधारा से जुड़े अधिक से अधिक लोगों को विजयी बनाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget