माइक्रोटैक न्यू टेक्नोलाॅजीस प्राइवेट लिमिटेड हिमाचल में निवेश करने के लिए आगे आया है। कंपनी प्रदेश में 110 करोड़ का निवेश करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में निदेशक, उद्योग हंसराज शर्मा ने प्रदेश सरकार की ओर से व माइक्रोटैक न्यू टैक्नोलाॅजीस प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। कंपनी सोलन जिला के बद्दी में थर्मामीटर, ऑनलाइन-ऑफलाइन यूपीएस, उच्च क्षमता वाले इन्वर्टर्ज, ऑक्सीमीटर और अन्य विद्युत उत्पादों की निर्माण के लिए यूनिट्स लगाएगी।
कंपनी ने मार्च 2021 तक अपनी सभी यूनिट लगाने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी द्वारा निवेश किए जाने से एक ओर जहां राजस्व में बढ़ाेतरी हाेगी वहीं इससे प्रदेश में राेजगार के नए अवसर मिलेंगे। कंपनी यहां पर 450 लाेगाें काे राेजगार देगी। सुबोध गुप्ता ने कंपनी की ओर से मुख्यमंत्री को एक हजार थर्मल थर्मामीटर भी भेंट किए। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जेसी शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment