header ads

20 सितंबर तक पूरा होगा अटल टनल का निर्माण कार्य: जयराम

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि रोहतांग टनल का निर्माण कार्य 20 सितंबर तक पूरा होगा, पीएम मोदी सितंबर के अंत तक मनाली आकर टनल को देश के लिए समर्पित करेंगे। सीएम ने रोहतांग टनल का निरीक्षण करने के बाद मनाली में ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अटल रोहतांग टनल का निरीक्षण किया,बीआरओ के अधिकारियों के से बैठक की है व फीडबैक ली है। सीएम जयराम हैलीकॉप्टर से पहले लाहौल स्पीति के सिस्सू में उतरे और यहां बनने वाले सिस्सू हैलीपैड का भी निरीक्षण किया। सीएम ने यह भी कहा कि पीएम ने उन्हें फोन पर बताया कि वे टनल का उदघाटन करने के लिए मनाली आना चाहते हैं।

विशेषताएं: मुख्य सुरंग के नीचे आपातकालीन निकासी भी बनाई गई है

3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये दुनिया की सबसे लंबी सुरंग होगी: जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल टनल में कई विशेषताएं हैं जिनमें आपातकालीन निकासी सुरंग भी शामिल है। इसे मुख्य सुरंग के नीचे बनाया गया है। किसी भी अप्रिय घटना के कारण मुख्य सुरंग उपयोग करने के योग्य नहीं रहती है इसलिए आपातकालीन स्थिति में इस सुरंग का उपयोग निकासी के रूप में किया जा सकता है।

मूल रूप से इसे 8.8 किमी लंबी सुरंग के रूप में तैयार किया गया था और इस पर काम पूरा होने के बाद बीआरओ द्वारा की गई ताजा जीपीएस अध्ययन से यह पता चला है कि यह सुरंग नौ किमी लंबी है। गौरतलब है कि तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह दुनिया की सबसे लंबी सुरंग होगी तथा मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम करेगी।

बीआरओ के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर के.पी पुरूषोथमन, वीएसएम ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि परियोजना को समयबद्ध पूरा किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने मनाली विधानसभा क्षेत्र में 65 करोड़ रुपए की 8 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। जिसमें दो शिलान्यास व 6 उदघाटन शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रोहतांग टनल का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget