शहर में माैसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जहां सुबह के समय हल्की धूप खिलती है, वहीं शाम तक बारिश और धुंध शहर काे अपने आगाेश में ले लेता है। राेजाना इस तरह का माैसम आजकल शिमला में देखने काे मिल रहा है। रविवार काे भी सुबह आसपास के क्षेत्राें में हल्की धूप खिली। दाेपहर 12 बजे के बाद अचानक माैसम खराब हाे गया।
वहीं शाम 3 बजे बारिश शुरू हाे गई। करीब आधे घंटे तक बारिश का क्रम जारी रहा। उसके बाद पूरे शहर काे धुंध ने ढक दिया। माैसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनाें में माैसम इसी तरह रहेगा। रविवार काे शिमला का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment