header ads

मज्याठ में लोगों ने पेड़ों को न काटने पर जताई नाराजगी

टुटू के मज्याठ वार्ड में लोगों ने खतरनाक पेड़ों के न काटने पर नाराजगी जताई है। वार्ड की मासिक बैठक में लोगों ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया। मासिक बैठक वार्ड के पार्षद दिवाकर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। लोगों का कहना था कि एक साल पहले वार्ड में कई खतरनाक पेड़ों को चिह्नित किया गया था, लेकिन अब तक ये पेड़ नहीं काटे गए।

दो दिन पहले भी विजय नगर में पेड़ गाड़ियों पर गिर गए थे। लोगों का कहना था कि ऐसा लगता है कि नगर निगम पेड़ काटने के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
लोगों ने वार्ड में सीवरेज लाइन न बिछाने को लेकर भी नाराजगी जताई। लोगों ने कहा कि यहां कई सालों से सीवरेज लाइन बिछाने की बात की जा रही है लेकिन अभी तक यह नहीं बिछाई गई है।

बैठक में पानी के कनेक्शनों को कमर्शियल से घरेलू बदलने के लिए कदम उठाने की भी मांग की गई। लोगों ने कहा कि उनको अभी भी कमर्शियल रेट पर पानी मिल रहा है। इसके अतिरिक्त लोगों ने जलशक्ति विभाग की लाइन में पानी की आपूर्ति सामान्य करने की मांग की। लोगों ने बताया कि कई बार पानी उनको नहीं मिलता। हालांकि वार्ड पार्षद दिवाकर शर्मा का कहना था कि जिन लोगों के मकान 2006 से पहले के बने हैं, वे कनेक्शनों को घरेलू में बदलने के लिए आवेदन दे सकते हैं।

इस बैठक में सर्वे करवाकर बीपीएल परिवारों की समीक्षा की मांग उठी। लोगों का कहना था कि वार्ड में बीपीएल व गरीब परिवारों का एक बार सर्वे होना चाहिए ताकि वार्ड के जरूरतमंदों को सस्ता राशन मिल सके और इस संकट काल में राहत मिल सके।

बैठक में लोगों ने एंबुलेंस मार्ग बनाने, स्ट्रीट लाइटें लगाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग रखी। पाषर्द दिवाकर शर्मा ने बताया कि रविवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कुछ नई तो कुछ पुरानी मांगे सामने आई है। उन्होंने कहा कि लोगों की मांगों को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष उठाया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People expressed anger over not cutting trees in Majyath


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget