header ads

दुल्हिन बाजार में पड़ोसियों ने किशोरी की पीट कर की हत्या, छह आराेपी गिरफ्तार

थाने के ऐनखा गांव में 14 साल की लक्षमिनी कुमारी की पड़ाेसी ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। वह रमेश दास की बेटी थी। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अस्पताल भेजा। मृतका की मां ने बताया कि शनिवार की सुबह धान की निकाैनी कर उसकी बेटी घर आई। इसी बीच पड़ाेसी राम रहेश दास पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा करने लगा।

गाली-गलौज के बाद पड़ाेसी अपने पूरे परिवार के साथ घर में घुस गया और लक्षमिनी की बाल पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से उसकी हालत खराब हाेने लगी और अंतत: उसकी घर में ही माैत हाे गई। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके परिजनाें द्वारा दुल्हिन बाजार थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने लिखित आवेदन के आधार पर राम रहेश दास, चंद्रावती देवी, सुशील देवी, वकील कुमार, जमींदार दास व अकली देवी काे गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Neighbors murdered teenager in Dulheen market, six arrested


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget