header ads

ट्रेनी एयर होस्टेस से छेड़खानी करने वालों के घर पर छापेमारी

मंदिरी की ट्रेनी एयर होस्टेस से बदतमीजी, छेड़खानी और चेन छीन लेने वाले लफंगों के घर पर मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी की। थाने की पुलिस मंगलवार को पीड़िता के घर भी पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने छात्रा और उसके अन्य परिजनों से मामले के बारे में पूछताछ की। माेहल्ले के कई अन्य लोगों से भी पुलिस पूछताछ की।

इसमें आरोपियों में रवि, विक्की, कुंदन और उमेश के बारे में लोगों ने काफी शिकायत की। लोगों ने कहा कि तीनों लफंगे हैं और शराब और गांजा के नशे में आए दिन किसी न किसी से उलझते रहते हैं। तीनों आरोपी मंदिरी के ही रहने वाले हैं। बुद्धा काॅलोनी थाने के प्रभारी थानेदार दुर्गेश गहलोत ने कहा कि आरोपी असामाजिक तत्व हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पकड़े जाएंगे।
मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज करता है परेशान: 13 अगस्त को युवती अपने घर से स्कूटी से सब्जी लाने बाजार जा रही थी। इसी बीच रास्ते में रवि और उसके दोस्तों ने उसे रोक लिया। सभी नशे में थे। युवती विरोध किया तो उसके साथ जबरदस्ती की और उसके गले से चेन छीन लिया। युवती ने पुलिस को बताया कि रवि पहले से उसे तंग कर रहा है। पीड़िता ने कहा कि रवि कहीं से उसका मोबाइल नंबर निकाल लिया और अक्सर उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजा करता था। मंगलवार को जब पुलिस पूछताछ करने आई तो पीड़िता ने सारे मैसेज पुलिस को दिखाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget