header ads

हिमाचल हाईकाेर्ट से एचपीयू काे मिली राहत, अंडर ग्रेजुएट की छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से फिर शुरू हाेंगी

प्रदेश भर के काॅलेजाें में बने 137 परीक्षा केंद्राें में अंडर ग्रेजुएट के छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार से फिर शुरू हाे जाएंगी। इस संबंध में हिमाचल हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर दिए हैं। सुबह और शाम के सत्र में पहले की तरह की परीक्षाएं हाेंगी। 18 अगस्त काे जाे परीक्षाएं नहीं हुई हैं, उसके लिए अलग से डेटशीट जारी की जाएगी।
इस बारे में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (एचपीयू) के वाइस चांसलर प्राे. सिकंदर कुमार ने बुधवार को यहां कहा कि यूनिवर्सिटी द्वारा रूसा के अंतर्गत छठे सेमेस्टर के बीए/बीएससी/बीकाॅम की परीक्षाएं जो 17 अगस्त से शुरू हुई थी, उसको सिर्फ एक दिन के लिए स्थगित किया गया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश हाईकाेर्ट द्वारा दिए गए 14 अगस्त के आदेशानुसार इस परीक्षा काे स्थगित किया गया था। मंगलवार काे हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी द्वारा इस विषय में हाईकाेर्ट में एक विशेष याचिका दायर की गई।
हाईकाेर्ट द्वारा आदेश जारी किया गया है कि यूनिवर्सिटी इन परीक्षाओं काे जारी रख सकता है। अब यूनिवर्सिटी प्रशासन पहले से निर्धारित की गई डेटशीट के आधार पर ही परीक्षाएं जारी रखेगा। इस बारे में वाइस चांसलर सिकंदर कुमार का कहना है कि 18 अगस्त को स्थगित की गई सभी परीक्षाएं सबसे अाखिर में आयोजित की जाएंगी। इसके लिए डेटशीट विश्वविद्यालय के पोर्टल पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।

हाईकाेर्ट ने परीक्षा के संबंध में ये दिए आदेश

प्रदेश हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक स्तर की परीक्षाओं को कोविड महामारी के कारण कुछ समय के लिए टालने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया था कि सर्वोच्च न्यायालय के नीट और जेईई की परीक्षाओं को टालने से जुड़े मामले में आए फैसले के दृष्टिगत प्रदेश में भी स्नातक स्तर की परीक्षाओं को टालना उचित नहीं होगा। कोर्ट को यह भी बताया गया था कि यूजीसी के दिशानिर्देशों के अनुसार यह परीक्षाएं निर्धारित समय के भीतर करवाई जानी है।

विश्वविद्यालय व सरकार की ओर से कोर्ट को आश्वस्त किया गया कि परीक्षाओं के दौरान महामारी के संक्रमण को रोकने व छात्रों की सुरक्षा हेतु वांछित कदम उठाए गए हैं। सरकार और विवि की ओर से दी गई दलीलों से सहमति जताते हुए जज सुरेश्वर ठाकुर व जज सीबी बरोवालिया की खंडपीठ ने याचिका को खारिज कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
HPU gets relief from Himachal High Court, sixth semester examinations of undergraduate will start from today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget