header ads

कोरोना के कारण सादगी के साथ डॉ.जगन्नाथ मिश्रा को दी श्रद्धांजलि

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह मानवाधिकार संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जगन्नाथ मिश्रा की आज पहली पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने डॉ. मिश्रा को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। मानवाधिकार संस्थान के कार्यकर्ताओं ने कोरोना वायरस व लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने-अपने घरों से ही ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित किया।

उक्त मौके पर मानवाधिकार संस्थान प्रतिष्ठान के अररिया जिला अध्यक्ष एके राय ने कहा की डॉ.मिश्रा सदैव ही गरीबों, किसानों व मजदूरों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे सीमांचल वासियों को उन्होंने कई तोहफे दिए तो वही राज्य को आर्थिक तंगी से उबारने के लिए भी हर संभव प्रयास किया।

उन्होंने यह भी कहा कि आज राज्य में वित्त रहित शिक्षा नीति के तहत संचालित स्कूल कॉलेजों में कार्यरत कर्मियों का सरकारी कारण कर लाखों लोगों को सरकारी कर्मी बनाया तो वहीं किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए भी सिंचाई का प्रबंध किया तो जबकि लाखों बेरोजगारों को भी रोजगार दिया। मौके पर नरपतगंज प्रखंड अध्यक्ष रंजीत ठाकुर ने कहा कि डॉक्टर जगन्नाथ मिश्रा का जीवन सदैव ही गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रहा तथा वे सादगीपूर्ण जीवन जिए उनसे हम लोगो को सीख लेनी चाहिए। उक्त मौके पर मानवाधिकार संस्थान के सदस्य अशोक मंडल, द्वारिका नाथ साह, रंजीत साह, मो मेराज आदि ने ऑनलाइन कार्यक्रम में भाग लिया ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget