header ads

मटेला गांव में तेंदुए ने दो बकरियों को बनाया शिकार, विभाग ने किया रेस्क्यू

ननखड़ी के मटेला गांव में तेंदुए ने दो बकरियों को अपना शिकार बना दिया। तेंदुए ने बकरी के शेड में घुस कर दो बकरियों को मौत के घाट उतारा है। ननखड़ी तसहील की खमाडी पंचायत के मटेला गांव में रात को तेंदुए ने बकरियों पर हमला किया। मालिक को इस बात की भनक तब लगी जब बकरियों ने शोर मचाया।

जानू देवी, पत्नी स्व. शेगू राम, गांव मटेला ने इस बात की जानकारी वन विभाग को दी और शेड बंद कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग के आरओ सुखदेव, बीओ विरेंदर और वन रक्षक रघुवीर मौके पर पहुंचे। रामपुर से रैपिड रेस्क्यू टीम बुलाई गई। टीम ने शेड में बंद तेंदुए का रेस्क्यू कर जंगल मं भगाय।

विभाग ने ग्रामीणों को करीब एक घंटे तक घरों में रहने की अपील की, ताकि उनकी हिफाजत भी हो सके। टीम ने जैसे शेड का दरवाजा खोला तो देखा तेंदुआ दो बकरियों को मार चुका था और खुद साइड में खड़ा था। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तेंदुए को जंगल की ओर भगाया। रेस्क्यू टीम में ललित भारती, उदय सिंह, लक्ष्मण, तारा चंद, संजीव और विपिन शामिल थे।

मटेला गांव में तेंदुए ने दो बकरियों को अपना शिकार बनाया है। विभाग की रैपिड रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू कर तेंदुए को जंगल में भगा दिया।
अरविंद कुमार, डीएफओ रामपुर बुशहर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बकरी शाला में तेंदुए ने बकरियों को बनाया अपना शिकार।  


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget