header ads

काउंटडाउन शुरू, सात दिन के बाद होंगे पहले चरण के चुनाव, अब प्रत्याशी वीडियाे बनाकर दे रहे अपना संदेश

पंचायत चुनाव की तारीख ज्याें-ज्याें नजदीक आ रही है, प्रत्याशियाें के दिलाें की धड़कनें भी बढ़ने लगी है। पंचायत चुनाव के लिए काउंटडाउन शुरू हाे गया है। 17 जनवरी काे पंचायत चुनाव के लिए पहली वाेटिंग हाेगी। 21 जनवरी तक तीन चरणाें में पंचायत चुनाव हाेंगे।

17, 19 और 21 जनवरी 2021 को सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक मतदान होगा। ऐसे में अब प्रत्याशियाें ने भी अपना प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। अब प्रत्याशी साेशल मीडिया पर अपना वीडियाे संदेश अपलोड कर रहे हैं। समय की कमी काे देखते हुए खासकर जिला परिषद उम्मीदवार वीडियाे के माध्यम से मतदाताओं काे लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।

ऐसे में इस बार का पंचायत चुनाव और ज्यादा राेचक हाे गया है। काेराेना संकट के चलते जहां इस बार डाेर टू डाेर और रैलियाें के लिए मनाही थी, वहीं प्रचार के लिए अब प्रत्याशियाें ने साेशल मीडिया का सहारा लिया है। हर राेज सैकड़ाें मैसेज साेशल मीडिया के माध्यम से अपलाेड किए जा रहे हैं। यही, नहीं फाेन के माध्यम से भी प्रचार किया जा रहा है।

जिला शिमला में है 412 पंचायतेंः जिला शिमला की 412 पंचायतों के चुनाव तीन चरणों में होंगे। 17 जनवरी को पहले चरण में 138 पंचायतों, दूसरे चरण में 19 जनवरी को 139 और तीसरे चरण में 135 पंचायतों में चुनाव होंगे। डोडरा- क्वार विकास खंड की जाखा और जिस्कून में 17 जनवरी, धंदरवाड़ी और डोडरा में 19 जनवरी और क्वार में 21 जनवरी को चुनाव होंगे।

नतीजे भी उसी दिन : पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव नतीजे मतदान के बाद वोटों की गिनती कर तुरंत घोषित किए जाएंगे। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के मतों की गिनती ब्लॉक दफ्तरों में 22 जनवरी को सुबह 8.30 बजे शुरू की जाएगी। वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

20 से लेकर 25 वर्ष के युवा भी चुनाव मैदान मेंः इस बार के पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा युवाओं की भागीदारी देखने काे मिल रही है। कई पंचायताें में ताे 20 वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक के युवा चुनाव मैदान में उतरे हैं। राेहडू के छुपाड़ी गांव में एक 20 वर्ष की युवती प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में उतरी हैं। इसके अलावा छात्र संगठनाें से संबंध रखने वाले छात्र नेता भी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। हालांकि, 17 जनवरी के बाद ये साफ हाे जाएगा कि इस बार कितना युवा प्रत्याशी चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं।

कई मतदाताओं के वाेटर लिस्ट से नाम गायब : इस बार नई पंचायतें बनने के साथ ही कई मतदाताओं काे निराशा हाथ लगी है। कई पंचायताें में राेस्टर आने के बाद से ही मतदाता सूचियाें में गड़बड़ी पाई गई। हालांकि, चुनाव आयाेग की ओर से मतदाता सूचियाें में आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए 24 दिसंबर तक का समय दिया था, लेकिन इसके बावजूद हजाराें मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियाें में नहीं जुड़ पाए।

ऐसे में कई लाेग अब वाेट देने से वंचित हाे गए। झड़ग, नकराड़ी और ऊकली मेंहदली पंचायताें ने ताे इसका विराेध भी किया था और डीसी शिमला काे ज्ञापन भी साैंपा था। इसके बावजूद मतदाताओं के नाम नहीं जाेड़े गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget